मंगलवार, 26 अप्रैल 2022

मगध साम्राज्य के मौर्य वंशीय शासक महान अशोक से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर | Questions and answers related to the great Ashoka, the Maurya dynasty ruler of Magadha Empire.



 1. अशोक के पिता का क्या नाम था ?

(अ) चन्द्रगुप्त मौर्य                 (ब)) बिम्बिसार 

(स) बिन्दुसार                         (द) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर - (स) बिन्दुसार 

2. अशोक मगध साम्राज्य का शासक कब बना ?

(अ) 268 ई० पू०                     (ब)269 ई० पू० 

(स) 264 ई० पू०                     (द) 267 ई० पू० 

उत्तर - (ब)269 ई० पू० 

नोट - ऐसे अशोक 273 ई० पू० में ही मगध का शासक बन गया था लेकिन अशोक को मगध राज्य के भीतर आंतरिक समस्या को सुलझाने में ही चार साल लग गये जिसके फलस्वरूप उसका राज्याभिषेक 269 ई० पू० में हुआ 

3. अशोक को बौद्ध धर्म की दीक्षा किस बौद्ध भिक्षु ने दी थी ?

(अ)  देवगुप्त                        (ब) विष्णुगुप्त 

(स) उपगुप्त                         (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर - (स) उपगुप्त 

4. महान अशोक के अब तक कितने अभिलेख प्राप्त हो चूके है ?

(अ)   35                                   (ब) 40

(स)   45                                   (द)  50

उत्तर - (ब) 40

5. महान अशोक के अभिलेखों को कितने वर्गों में बांटा गया है ?

(अ) तीन                                 (ब) दो 

(स) पांच                                 (द) चार 

उत्तर - (अ) तीन   ( 1. शिलालेख 2. स्तम्भ लेख 3. गुहा लेख )

6. ऐसे कौन - कौन से शिलालेख है जिनपर महान अशोक का नाम अंकित है ?

(अ)  मानसेहरा और कालसी का शिलालेख  (ब) धौली और जौगढ़ का शिलालेख 

(स) गुर्जरा और मास्की का लघु शिलालेख   (द) इनमें से कोई नहीं 

त्तर - (स) गुर्जरा और मास्की का लघु शिलालेख 

नोट - वैसे अशोक का नाम नेतुर और उडेगोलम के शीलालेखों पर भी अंकित है 

7. अशोक के द्वितीय स्तम्भ लेख में किस बात का उल्लेख है ?

(अ) धम्म के प्रति निष्ठां             (ब) धम्म के गुण 

(स) पशु पक्षी वध का नियंत्रण      (द) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर - (ब) धम्म के गुण 

8. धौली और जौगढ़ के अभिलेखों पर क्या अंकित है ?

(अ) धम्म प्रचार हेतु उपाय         (ब) सभी मनुष्य ईश्वर की संतान है 

(स) सभी मनुष्य मेरी संतान है    (द) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर - (स) सभी मनुष्य मेरी संतान है

9. अशोक के अभिलेख की भाषा कौन सी थी ?

( अ) संस्कृत                     (ब) पाली 

(स) मगही                         (द) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर -  (ब) पाली 

10. अशोक के किस शिलालेख में दान पर वल दिया गया है ?

(अ) दशवाँ                     (ब) पहला 

(स) ग्यारहवां                 (द) बारहवाँ 

उत्तर - (स) ग्यारहवां

11. ' प्रजा के प्रति पितृवत् प्रेम करना ' अशोक के किस शिलालेख में ऐसा कहा गया है ?

(अ) दशवाँ                     (ब) पहला 

(स) ग्यारहवां                 (द) चौदहवां 

उत्तर - (द) चौदहवां 

12.  अशोक के शिलालेखों की लिपि क्या है ?

(अ) ब्राह्मी , खरोष्ठी , ग्रीक , अरमाइक  (ब) खरोष्ठी , ग्रीक , अरमाइक, संस्कृत 

(स) ब्राह्मी , खरोष्ठी , ग्रीक, पाली           (द) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर - (अ) ब्राह्मी , खरोष्ठी , ग्रीक , अरमाइक 

13. अशोक का पहला शिलालेख कब प्राप्त हुआ था या कब खोजा गया था ?

(अ) 1650 ई०               (ब) 1750 ई०

(स) 1850 ई०               (द) 1450 ई०

उत्तर - (ब) 1750 ई०

14. अशोक के किस अभिलेख को ' रानी का अभिलेख ' कहा जाता है ?

(अ) कालसी शिलालेख को      (ब) कौशम्बी अभिलेख को 

(स) जौगढ़ का शिलालेख को   ( द) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर - (ब) कौशम्बी अभिलेख को 

15. मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था ?

(अ) बृहद्र्थ                     (ब) पुष्यमित्र 

( स) अशोक                    (द) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर - (अ) बृहद्र्थ

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें