1. हर्यक वंश को मगध का प्रथम वंश किस धर्म ग्रन्थ के अनुसार कहा जाता है ?
(अ) जैन ग्रन्थ (ब) बौद्ध ग्रन्थ
(स) यजुर्वेद (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (ब) बौद्ध ग्रन्थ
2. बिम्बिसार किस वंश का पर्थम शासक था ?
(अ) गुप्त (ब) नागवंश
(स) हर्यक (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (स) हर्यक
3. हर्यक वंश को मगध का प्रथम वंश,कौन से बौद्ध ग्रन्थ के अनुसार कहा गया है ?
(अ) सम्पूर्ण वंश (ब) महावंश
(स) वंसावली (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (ब) महावंश
4. बिम्बिसार के शासन काल में मगध की राजधानी कहाँ थी ?
(अ) गिरिव्रज (ब) पाटलीपुत्र
(स) वैशाली (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (अ) गिरिव्रज
5. मगध पर बिम्बिसार की शासन अवधि कब से कब तक थी ?
(अ) 542 ई० पू० से 485 ई० पू० तक (ब) 552 ई० पू० से 4920ई० पू० तक
(स) 544 ई० पू० से 492 ई० पू० तक (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (स) 544 ई० पू० से 492 ई० पू० तक
6. जीवक किसका प्रमुख चिकित्सक था ?
(अ) बिम्बिसार (ब) वृहद्रथ
(स) चन्द्रगुप्त मोर्य (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (अ) बिम्बिसार
7. अजातशत्रु के पिता का क्या नाम था ?
अ) बिम्बिसार (ब) वृहद्रथ
(स) चन्द्रगुप्त मोर्य (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (अ) बिम्बिसार
8. बिम्बिसार का मगध पर लगभग कितने वर्ष का शासन था ?
अ) 56 वर्ष (ब) 52 वर्ष
(स)54 वर्ष (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (ब) 52 वर्ष
9. अजातशत्रु .............. ई० पू० में मगध का शासक बना |
(अ) 492 ई० पू० (ब) 493 ई० पू०
(स) 494 ई० पू० (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (ब) 493 ई० पू०
10. अजातशत्रु ने .............. वर्ष तक मगध पर शासन किया |
अ) 36 वर्ष (ब) 32 वर्ष
(स)34 वर्ष (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (ब) 32 वर्ष
11. 461 ई०पू० में अजातशत्रु की हत्या स्वयं उसके पुत्र ने ही कर दी थी , उस पितृहंता पुत्र का क्या नाम था ?
अ) उदयिन् (ब) शिशुनाग
(स) कालाशोक (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - अ) उदयिन्
12. अजातशत्रु और उदयिन् ( पिता पुत्र ) में क्या समानता थी ?
अ) दोनों जैनधर्म के अनुनायी थे (ब) दोनों राजा थे
(स) दोनों ( अ और ब ) (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (स) दोनों ( अ और ब )
13. पाटलिग्राम की स्थापना किसने की थी ?
अ) उदयिन् (ब) शिशुनाग
(स) कालाशोक (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - अ) उदयिन्
14. किस मंत्री की सहायता से अजातशत्रु ने वैशाली पर विजय प्राप्त की थी ?
अ) वर्षकार (ब) शिशुनाग
(स) कालाशोक (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - अ) वर्षकार
15. हर्यक वंश का अंतिम शासक कौन था ?
अ) वर्षकार (ब) शिशुनाग
(स) नागदशक (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (स) नागदशक
16. नागदशक किसका पुत्र था ?
अ) बिम्बिसार का (ब) उदयिन् का
(स) शिशुनाग का (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (ब) उदयिन् का
17. हर्यक वंश के अंतिम शासक नागदशक को किसने अपदस्थ कर शिशुनाग वंश की स्थापना की थी ?
अ) कालाशोक ने (ब) शिशुनाग ने
(स) नंदीवर्धन ने (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (ब) शिशुनाग ने
18. शिशुनाग वंश का अंतिम शासक कौन था ?
अ) कालाशोक (ब) घनानन्द
(स) नंदीवर्धन (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (स) नंदीवर्धन
19. महापदम् नंद कौन था ?
अ) नन्द वंश का जनक (ब) नंद वंश का अंतिम शासक
(स) नन्द वंश का मंत्री (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - अ) नन्द वंश का जनक
20. नन्दवंश का अंतिम शासक कौन था ?
अ) कालाशोक (ब) घनानन्द
(स) नंदीवर्धन (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (ब) घनानन्द

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें